4 अक्तूबर 2011

कवि कुबेर दत्त की याद में...

 हिन्दी के प्रसिद्ध कवि एवं दूरदर्शन के पूर्व मुख्य प्रोडयूसर कुबेर दत्त का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह 63 वर्ष के थे.

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में जन्मे दत्त हिन्दी के चर्चित कवि होने के अलावा जाने-माने वृत फिल्म निर्माता भी थे तथा वर्तमान में वह डीडी भारती के सलाहकार थे.  दत्त के तीन काव्य संग्रह प्रकाशित हुए थे. उन्होंने कई पुराने समकालीन लेखों पर वृतफिल्मों का निर्माण किया तथा उन्होंने दूरदर्शन के साहित्यिक कार्यक्रम (पत्रिका) का कई सालों तक सफलता पूर्वक संचालन किया था. वह वामपंथी लेखक संगठनों से गहरे रुप से जुड़े थे. उनकी पत्नी कमलनी दत्त जानी मानी नृत्यांगना होने के साथ ही दूरदर्शन अभिलेखाकार से भी जुडी हुई हैं.

कुछ समय पहले श्री दत्त द्वारा रघुवीर सहाय की कविता के पाठ को हमने रिकार्ड किया था. आज वही वीडियो हम बना रहे बनारस की तरफ से श्रद्धांजलि के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं.

4 टिप्‍पणियां:

  1. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  2. Muzaffarnagar ke Bitawda ganv men unka janm hua tha. ek baar unse milne ka awsar mila tha Manmohan kee marfat. Doordarshan men Patrika jaise karykarm aur doosre mahtvpoorn kaam unhone kiye par dookaandaari nahi kee.

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं